1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जाम के बीच तीखी धूप में घंटों फंसे रहे लोग

जाम के बीच तीखी धूप में घंटों फंसे रहे लोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जाम के बीच तीखी धूप में घंटों फंसे रहे लोग

जाम के झाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। दुर्गागंज त्रिमुहानी व पटेल नगर में तैनात होमगार्डों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर में लगे भयंकर जाम में फंसे लोग घंटों हैरान होते रहे।

पटेल नगर व दुर्गागंज त्रिमुहानी पर तैनात होमगार्ड बड़े वाहन ट्रक, ट्रैक्टर व ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों से सुविधा शुल्क लेकर उसे छोड़ देते हैं। बड़े वाहन बाबा हरिहरनाथ व दीवानी न्यायालय के पास पहुंचे नहीं कि जाम की समस्या बन जाती है। देखते ही देखते भयंकर जाम लग जाता है। ऐसा ही दृश्य दोपहर में करीब डेढ़ बजे देखने को मिला। तीखी धूप के बीच जाम के झाम में फंसे लोग घंटों हैरान होते रहे। धूप इतना तेज था कि चंद समय में ही लोगों के सिर में दर्द उठने लग जा रहा था। हालांकि पुलिस कर्मियों की मशक्क के बाद जाम खत्म हो गया। सूत्रों की माने तो पटेल नगर व दुर्गागंज त्रिमुहानी से ही बड़े वाहनों को मोड़ दिया जाए तो जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...