जिला मुख्यालय पर स्थित सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को 250 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। निर्धारित समय पर आवेदनकर्ता मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए थे। सीएमओ की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल अधिकारी के सवालों पर इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थी उलझते नजर आए।
सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक्स रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, स्टाफ नर्स पद पर कुल 250 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। टीम में शामिल अधिकारी अभ्यर्थियों से स्वास्थ विभाग से जुड़ी सवाल पूछते रहे। अभ्यर्थियों को पूरा मौका दिया जा रहा था कि वह धैर्यता पूर्वक अपना जवाब दें। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी आफिस में आना शुरु हो गए। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इंटरब्यू कक्ष में प्रवेश के पूर्व सेनेटाइजर से हाथ साफ कराया जा रहा था। बिन मास्क अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस मौके पर रोहिताश दूबे, प्रमोद मिश्रा, डा. जेपी सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।