1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निरीक्षण में डीएम को गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी

निरीक्षण में डीएम को गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निरीक्षण में डीएम को गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी

जिला मुख्यालय से सटे जोरई गांव स्थित वन विभाग के दफ्तर का मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इसमें चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले जिन्हें कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। वहीं बेतरतीब ढंग से रखे अभिलेखे व फैली गंदगी देख डीएम नाराज हो गए।

इस दौरान चेताया कि वन विभाग में कर्मचारी-अधिकारी निर्धारित समय पर ही पहुंचे। किस वजह से विलंब होगा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें। बिना सूचना नदारद रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। आफिस में बेतरतीब ढंग से रखीं फाइलों को सही किया जाए। आफिस के आसपास फैली गंदगी गंभीर चिंता का विषय है। विभागीय कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। साथ ही विशेष अभियान चलाकर वन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति हरे वृक्ष कटने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी की कार्यशैली को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई होना तय है। वहीं, गायब मिले वन दरोगा उमेश पटेल, कृष्ण प्रताप, मार्कंडेय सिंह व अमरनाथ यादव को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उधर, डीएम के निरीक्षण से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...