1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार महिला समेत दस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

चार महिला समेत दस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चार महिला समेत दस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

भदोही जिले में कोरोना वायरस का सितम बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना का संक्रमण जितना तेजी से फैल रहा है लोग उतना ही लापरवाह बनते जा रहे हैं। बुधवार को चार महिला समेत दस लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया।

जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 30 हजार 3337 आए हैं। इसमें 1239 कोरोना पॉजिटिव हैं। 29478 से ज्यादा निगेटिव केसेज हैं। कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 956 से अधिक लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिस बस्ती व मुहल्ले में कोरोना वायरस मिल रहा है। वहां का नाम सुनते ही लोग दूरी बना ले रहे हैं। कोविड 19 जितने रफ्तार से बढ़ रहा है लोग उतना ही लापरवा बनते जा रहे हैं। जब कालीन नगरी में एक भी कस नहीं था तो हर तरफ सावधानी बरती जा रही थी। बिन मास्क लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। चट्टी-चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मी सघन जांच अभियान चलाते थे। लेकिन अब रोज थोक के भाव कोविड केस मिल रहा है लेकिन सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ स्वास्थ विभाग भी कोविड केस मिलने वाले गांव व बस्ती में जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। जहां कोविड के संक्रमित मिल रहे हैं उस गांव को अग्निशमन विभाग द्वारा सेनेटाइज नहीं किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मिलने वालों में भदोही शहर निवासी 23 वर्षीय एक युवक, नवधन नवधन गांव निवासी 30 वर्षीय युवक, नवधन गांव निवासी 26 वर्षीय युवक, कारीगांव निवासी 40 वर्षीय महिला, रया निवासी 35 वर्षीय महिला, घमहापुर निवासी 52 वर्षीय अधेड़, भदोही शहर के रजपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक, मेजवा निवासी 56 वर्षीय महिला, नीबीबौरीभोज निवासी 46 वर्षीय महिला एवं रया निवासी 26 वर्षीय एक युवक शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...