1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वीडियो कॉनफ्रेसिंग से सीएम ने ली समीक्षा बैठक

वीडियो कॉनफ्रेसिंग से सीएम ने ली समीक्षा बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वीडियो कॉनफ्रेसिंग से सीएम ने ली समीक्षा बैठक

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम वीडियो कॉनफ्रेसिंग के जरिये मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में 50 लाख रुपये से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगित के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। कलक्ट्रेट सभागार में सांसद रमेश बिंद, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर व डीएम राजेंद्र प्रसाद समेत संबंधित अधिकारी बैठक के दौरान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारियों ने जानकारी दी कि 18 कोर्टरूम निर्माण कार्य कार्यदायी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सोनभद्र द्वारा कराई जा रही है। परियोजना की लागत करीब 58.28 करोड़ रुपए है। कार्य के लिए 55.37 करोड़ रुपये अवमुक्त किया जा चुके है। परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सांसद रमेशचन्द्र बिन्द ने सरपतहा में बने 100 सैया जिला अस्पताल बनाये जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री से अपील किया कि इस चिकित्सालय को जल्द से जल्द बनवाया जाय। सांसद रमेशचन्द्र बिन्द ने सीएम को बताया कि जिले में खाद की कोई समस्या नहीं है। विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर ने मुख्यमंत्री से पुरानी तहसील में डाक बंगला बनवाने की बात कही। साथ ही गोपीगंज से चकवा तक रास्ते के मरम्मत की मांग की। बंद चल रहे औराई चीनी मिल के स्थान पर बायोफ्यूल प्लांट बैठाने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेशित किया। वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से योजनाओं के बारे में जैसे की कोविड हास्पिटल एवं कोविड केयर सेन्टर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, मनरेगा में प्रवासी मजदूरो का विवरण, घर-घर नल योजना, कर-करेकत्तर, सांसद निधि एवं विधायक निधी के योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...