1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्‍ती: पांच मजदूरों को ट्रक से रौंदकर भाग जाने वाले दो ड्राइवर गिरफ्तार, जेल भेजेे गए

बस्‍ती: पांच मजदूरों को ट्रक से रौंदकर भाग जाने वाले दो ड्राइवर गिरफ्तार, जेल भेजेे गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस्‍ती: पांच मजदूरों को ट्रक से रौंदकर भाग जाने वाले दो ड्राइवर गिरफ्तार, जेल भेजेे गए

बस्‍ती में तीन पल्‍लेदारों को नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रक से रौंद दिया था। इस खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया। घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि दो घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर गणेश शंकर गोस्वामी और उसके सहयोगी स्कार्पियो ड्राइवर रघुवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष हरैया सर्वेश राय ने बताया कि 2/3 सितम्बर की रात हर्रैया के बिहारा गेट के पास तीन मजदूरों की मौत और दो मजदूरों के घायल होने का मुकदमा परिजनों की तहरीर पर दर्ज किया गया था। तफ्तीश में पता चला कि सभी मजदूर एफसीआई के गोदाम का चावल उतारने गए थे। हत्थे चढ़ा अभियुक्त रघुवर सिंह सहायक विपणन अधिकारी बभनान बस्ती राममूर्ति वर्मा का निजी चालक है। 2/3 सितम्बर की रात रघुवर सिंह ने ट्रक चालक गणेश शंकर गिरी निवासी बेलसड़ थाना कप्तानगंज को महाराजगंज बुलाया।

धर्मसिंहपुर महाराजगंज गांव के मजदूर पंचम, हृदय राम, गुड्डू, कनिक राम, लल्लन, विकास, जंग बहादुर पूर्व में दुबौलिया ब्लॉक पर पल्लेदारी करते थे। वहीं से इनका परिचय रघुवर से था। स्कार्पियो से महराजगंज पहुंचा रघुवर सातों मजदूरों को भीटी मिश्र गांव में स्कार्पियो से उतारकर ट्रक में बैठा दिया। सभी सरकारी गोदाम पहुंचे और 130 बोरी चावल ट्रक में लादा। फिर ट्रक पर लदा चावल हसीनाबाद के गल्ला माफिया प्रेमचंद गुप्ता के गोदाम पर उतारा गया।
काम खत्म होने पर दोनों आरोपी ट्रक और स्कार्पियो से मजदूरों को लेकर संसारीपुर स्थित सैनिक ढाबे पर पहुंचे। ट्रक चालक गणेश शंकर गोस्वामी और मजदूरों ने पहले से ही शराब पी रखी थी। ढाबे पर खाना खाते समय गणेश ने भोजन ठीक ना होने पर टिप्पणी की तो मजदूर उससे भिड़ गए और उसकी पिटाई कर दी। नाराज गणेश, रघुवर से कोई बात कर ढाबे से कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। मजदूर पंचम और हृदयराम स्कार्पियो में बैठ गए। शेष पांच गुस्से में पैदल ही घर की तरफ चल पड़े। मौका देखकर नाराज ट्रक चालक गणेश पैदल जा रहे पांचों मजदूरों को रौंदते हुए निकल गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...