मालवीय रोड स्थित एक निजी अस्पताल के स्टॉफ सहित 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। विक्रमजोत ब्लॉक के खानकला गांव में मां व बेटा संक्रमित मिले हैं। शहर के पिकौरा बक्श, कंपनी बाग, पुरानी बस्ती व शहर से सटे डारीडीहा में भी केस मिला है। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन का कहना है कि पॉजिटिव मिले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
शहर के कंपनी बाग स्थित एक व्यवासी का बेटा पॉजिटिव मिला है, वह लखनऊ में रह रहा है। रेलवे स्टेशन, पुरानी बस्ती तथा शहर के करीब डारीडीहा कस्बे में एक केस पॉजिटिव मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। साऊंघाट ब्लॉक का छपिया लुटावन, तिघरा पंडित, कप्तानगंज ब्लॉक का गोटवा, तेलियाडीह, रुधौली ब्लॉक का रुधौली कस्बा, रौनाकला, बनकटी ब्लॉक का बोदवल बाजार, दुबौलिया ब्लॉक के दुबौलिया बाजार, रामनगर ब्लॉक के भोलापुर-भानपुर, जमोहना, चितरगढ़वा, सल्टौआ ब्लॉक का महनुआ, गौर ब्लॉक के जगन्नाथपुर, बैदोलिया अजायब, पेड़ार, विक्रमजोत ब्लॉक के कोहरिया, छावनी बाजार में कोरोना के मामले मिले हैं।