1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीमार दोस्त को देखने आए मुरादाबाद के दो भाईयों की रामगंगा में डूबकर मौत

बीमार दोस्त को देखने आए मुरादाबाद के दो भाईयों की रामगंगा में डूबकर मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीमार दोस्त को देखने आए मुरादाबाद के दो भाईयों की रामगंगा में डूबकर मौत

बीमार दोस्त को देखने आए मुरादाबाद के दो भाइयों की रामगंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। तीन घंटे में उनकी लाशें मिल सकीं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

मुरादाबाद के थाना कटघर की छोटी मंडी के पास वेद मंदिर वाली गली निवासी रितिक शर्मा (21) और आयुष शर्मा (19) अपने साथी छोटे, गोपाल, कबीर निवासी मुगलपुरा के साथ कस्बा सिरौली में अपने बीमार दोस्त कबीर निवासी मोहल्ला प्यास को देखने आए थे। रविवार दोपहर वे पांचों शौच की बात कहकर रामगंगा की ओर चले गए। वहां आयुष रामगंगा में नहाने लगा, पानी अधिक होने से जब वह डूबने लगा तो उसका भाई रितिक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। दोनों को डूबता देखकर उनके अन्य साथियों ने शोर मचा, जब तक आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए, तब वे दोनों डूब गए। सूचना पर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और नाव की मदद से उनकी लाशें निकलवाई।

बहन के सिर से उठ गया भाईयों का साया

अपने भाई आयुष को डूबता देखकर उसे बचाने रितिक भी कूद गया, जबकि उसके दोस्त रामगंगा किनारे पर शोर मचाते रहे। पिता अम्बरीश शर्मा ने बताया कि उसके यही दोनों बेटे थे, जो डूब गए। अब उनकी एक बेटी है। वहीं भाइयों के डूबने की खबर सुनकर बहन रोकर रोकर बेसुध हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...