जिस शातिर चोर की तलाश जनवरी से चल रही थी। आखिरकार चेकिंग के दौरान बरेली जंक्शन आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ लिया। मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी कमल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। जो त्रिवेणी एक्सप्रेस में चोरी किया था, जबकि कमल के खिलाफ एनडीपीएस समेत कई संगीन धाराओं के मुकदमे मुरादाबाद के कई थानों में दर्ज हैं।
बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसोदिया के नेतृत्व में उनकी विशेष टीम निगरानी कर रही थी, तभी उन्हें प्लेटफार्म पर एक ऐसा व्यक्ति दिखा जो आरपीएफ को देखकर बचने लगा। इंस्पेक्टर ने तुरंत ही जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा को सूचना दी। इसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब पूछताछ की गई तो पता चला मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी का शातिर चोर कमल है। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ उसने कई और भी मामलों का खुलासा किया। हालांकि जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।