रोडवेज चालक ने बस यात्रियों की जान जोखिम में डालकर पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस हाईवे पर दौड़ा दी। सहमे यात्रियों ने चालक को समझाया लेकिन वह नहीं माना। एक यात्री ने डैशबोर्ड पर पैर रखकर रोडवेज बस दौड़ा रहे चालक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
ये वाकया मुरादाबाद से बरेली जा रही रोडवेज बस में हुआ। वीडियो में बस में फिल्मी गाना बज रहा है। गाने की धुन पर मस्त होकर चालक अपना पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस हाईवे पर दौड़ाता दिख रहा है। यात्रियों ने चालक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। वह पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस दौड़ाता रहा।