12 सितंबर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के गुरुवार से रिजर्वेशन खुल जाएंगे। 80 स्पेशल ट्रेनें दो दिन बाद बढ़ जाएंगी। इनमें चार ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इसको लेकर रेलवे ने जंक्शन पर व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। अभी तक शाम 5 बजे श्रमजीवी समेत चार ट्रेनें गुजरती थीं। अब अप-डाउन की 8 ट्रेनें और बढ़ जाएंगी। ट्रेन में सफर करने से पहले आपको अपना लेखा-जोखा जंक्शन मुख्य गेट पर देना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग का रिकार्ड रहेगा जिसमें, नाम, पता, मोबाइल नंबर और थर्मल स्क्रीनिंग में जो भी तापमान होगा जिस यात्री का टिकट कंफर्म होगा, उसे ही ट्रेन में एंट्री मिलेगी।
ये ट्रेनें चलेंगी : 12 सितंबर से डिब्रूगढ़- अमृतसर एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस का संचालन बरेली होकर होगा। यह ट्रेनें भी विशेष ट्रेन के ही रूप में चलाई जाएंगी। इनमें सिर्फ कंफर्म सीट वालों को ही इंट्री मिलेगी।
प्लेटफार्म और टिकट विंडो पर बने गोले : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए रेलवे ने ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर गोले बना दिए हैं। रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर भी गोले बनाए गए हैं जिससे यात्री एक-एक मीटर दूरी पर खड़े होकर जंक्शन में प्रवेश करेंगे। इसी तरह से टिकट बुक कराएंगे। यदि रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होगा तो यात्री को ट्रेन में सवार नहीं होने दिया जाएगा थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही टिकट चेक किया जाएगा।