कोरोना के संक्रमण के देखते हुए मंगलवार को प्रभारी डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने विकास प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने की नसीहत दी। आवास विकास परिषद और डूडा के प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई।
वर्चुअल मीटिंग में एक-एक विभाग के अधिकारी से परियोजनाओं के बारे में रिपोर्ट ली गई। सड़क-पुल और दूसरे प्रोजेक्ट को तय समय में अंदर पूरा करने को कहा। सीडीओ ने बताया कि करीब दो दर्जन परियोजनाओं को कंप्लीट कर हैंडओवर कर दिया गया है। सीडीओ ने राजकीय पॉलीटेक्निक उम्मेदपुर भुता की धीमी रफ्तार पर आवास विकास परिषद के अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी। कृषि उप निदेशक को सोलर फोटो वाल्टिक योजना की हालत सुधारने को कहा। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना की प्रगति सुधारने के लिए डूडा के अधिकारियों को निर्देश दिए। बीएसए को निर्माणाधीन विद्यालयों की स्थलीय समीक्षा की जिम्मेदारी दी।
अधिकारियों के प्रतिनिधि मीटिंग से रहे दूर, रुका वेतन : जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, पैक्सफेड के एक्सईन और डीएसओ अवकाश पर थे। तीनों अधिकारियों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइलन मीटिंग में हिस्सा लेना था। तीनों अधिकारियों के जूनियर मीटिंग से गायब रहे। तीन अफसरों के प्रतिस्थानियों के वेतन रोकने के आदेश सीडीओ ने दिए हैं। साथ ही उद्यान विभाग के अधिकारी को मीटिंग में देर से जुड़ने पर चेतावनी दी है।