1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लूटपाट के इरादे से सड़क पर खड़े बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही घायल, एक बदमाश को पकड़ा

लूटपाट के इरादे से सड़क पर खड़े बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही घायल, एक बदमाश को पकड़ा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लूटपाट के इरादे से सड़क पर खड़े बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही घायल, एक बदमाश को पकड़ा

बरेली : लूटपाट के इरादे से सड़क पर खड़े एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश दी। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक कांस्टेबल के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में बदमाश में के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं पकड़े गए बदमाश कई थानों में लूट हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।

शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की ऐंठपुर गांव का हिस्ट्रीशीटर फूल सिंह उर्फ पतरे अपने साथियों के साथ अपराधों में सक्रिय हो गया है। वह ज्योरा मकरंदपुर मार्ग पर गुलड़िया धीमर व रघुनाथपुर गांव के बीच मे खड़ा हुआ अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। जिसपर कोतवाल सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने पुलिस टीम के साथ वहां दबिश दी तो उसने पुलिस को पर फायरिंग कर दी। जिसमे कांस्टेबल विनय कुमार के दाहिने हाथ मे गोली लगने से वह घायल हो गया।

बाद में पुलिस ने उसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मार कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस टीम में कोतवाल सुरेन्द्र सिंह पचौरी के साथ एसआई सचिन शर्मा, भूप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सत्यप्रकाश, तरुण कुमार, मोहम्मद जावेद, हरिओम गन्धार, सौरभ भाटी, विनय कुमार, रेशमपाल सिंह, यशवीर सिंह थे।

बदमाश पर विभिन्न थानों में दर्ज है 18 मुकदमें

मुठभेड़ के बाद पकडा गया बदमाश फूल सिंह उर्फ पतरे नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ नवाबगंज, क्योलाड़िया, प्रेमनगर, सीबीगंज में मुकदमे दर्ज है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...