1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आईएमए चुनाव का नामांकन शुरू, गरमाई सियासत

आईएमए चुनाव का नामांकन शुरू, गरमाई सियासत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईएमए चुनाव का नामांकन शुरू, गरमाई सियासत

आईएमए के चुनाव की घोषणा हो गई है और शुक्रवार से नामांकन भी शुरू हो गया है। अब तक कई नाम चर्चा में आ चुके हैं लेकिन खुलकर सिर्फ दो चिकित्सकों ने ही मैदान में आने की घोषणा की है। रामगंगा रोड पर अस्पताल चलाने वाले डाक्टर ने जहां सोशल मीडिया पर साथी डाक्टरों से अध्यक्ष पद के लिए समर्थन मांगा है वहीं स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल के डाक्टर की इस बार अध्यक्ष पद के लिए उतरने की पूरी संभावना है।

बीते कई सालों से आईएमए में चुनाव जोरदार हो रहा है। पहले जहां परंपरानुसार आपसी सहमति से पद पर चुनाव हो जाता था, वहीं अब कई खेमे में डाक्टर बंटे नजर आते हैं। इस बार भी चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही आईएमए की सियासत गरमा गई है। हालांकि अभी तक किसी पद के लिए खुलकर किसी चिकित्सक के नाम सामने नहीं आए हैं। आईएमए में नामांकन के लिए बाक्स रख दिया गया है जिसे सील किया गया है। अब इसे 9 सितंबर को नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही खोला जाएगा। उसके बाद ही तय होगा कि किस पद पर कितने डाक्टरों के बीच सियासी लड़ाई होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...