1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी : सरयू नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का केंद्रीय टीम ने किया आंकलन

बाराबंकी : सरयू नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का केंद्रीय टीम ने किया आंकलन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाराबंकी : सरयू नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का केंद्रीय टीम ने किया आंकलन

बाराबंकी : बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन शनिवार को केंद्रीय टीम ने किया। बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ितों से बात की। फसल, खेत व घरों को हुए नुकसान के बारे में जाना।

केंद्रीय टीम के संयुक्त सचिव के रूप में अपर गंगा परियोजना के निदेशक बीसी विश्वकर्मा के के साथ उप सचिव ग्रामीण मंत्रालय शैलेश कुमार व अधिशासी अभियंता रोड ट्रांसपोर्ट आशीष कुमार ने ग्रामीणों के अलावा अधिकारियों से भी बात की।

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम तेलवारी, गोबरहा, करौनी, बसंतपुर, लोड़ेमऊ व इटहुआ का भ्रमण किया। बाढ़ में क्षतिग्रस्त रास्तों को भी देखा।

तेलवारी गांव में कटान से दो दर्जन परिवारों के बेघर होने की समस्या भी जानी। गोबरहा गांव में कटान के मुहाने पर आए एक ग्रामीण के घर को खाली करने के लिए कहा। टीम के साथ एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय कुमार भी मौजूद रहे।

केंद्रीय टीम ने सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर, सुंदरनगर, कोडरी, सरसंडा, लालपुरवा, कचनापुर सहित आसपास के गांवों में बाढ़ से नुकसान का जायजा लिया।

एसडीएम रामसनेहीघाट दिव्यांशु पटेल ने तहसीलदार तपन कुमार मिश्र के साथ पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव कमियांर, करोनी, ईटहुआ पश्चिम, मल्लाहन पुरवा गौरी का पुरवा, गोबरहा, तेलवारी, गिदरापुर, अतरसुइया उमरहरा, सेमरी,बसंतपुर असवा मांझा रायपुर मांझा व परसावल का निरीक्षण किया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...