1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती से बड़ी परेशानी

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती से बड़ी परेशानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती से बड़ी परेशानी

प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति कर रही है। हालांकि धरातल पर सच्चाई बिल्कुल विपरित है। शहरों में तो हालात कुछ हद तक ठीक है, लेकिन बुरा हाल गांव-देहात का है। पिछले कुछ दिनों से अघोषित बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं। इसका असर उद्योग-धंधो पर भी पड़ रहा है। पूर हिसं के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हो रहे हैं। उनका दिन तो पेड़ों की छांव में बैठकर बीत जा रहा है, लेकिन रात में परेशानी बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि विद्युत उपकेन्द्र रतसर के पूर फीडर से करीब 60 गांवों के अलावे दो थानों, चार बैंकों व दो उप डाकघरों को आपूर्ति की जाती है। हालांकि कई बार हाईटेंशन तारों के टूटने के चलते घंटो सप्लाई बाधित होती है। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सिकंदरपुर हिसं के अनुसार इलाके के कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति पिछले कई दिनों से प्रभावित है। इसका कारण पोल-तार के क्षतिग्रस्त होना तथा ट्रांसफार्मरों का जल जाना है। लोगों की मानें तो क्षेत्र के नवरतनपुर बाजार में दुख भंजन नाथ मंदिर के पास बिजली के तीन पोल लम्बे समय से जर्जर हाल में है। इसी प्रकार माल्दह बाजार में स्थित विश्वकर्मा मंदिर व स्टेट बैंक शाखा के पास बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त है। लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन समस्या का सामाधान आज तक नहीं हो इस सम्बंध में एक्सईएन वीरेंद्र यादव का कहना है कि जर्जर खम्भों को बदलने का काम जल्द ही शुरु होगा।लालगंज हिसं के अनुसार क्षेत्र के मुरारपट्टी तथा हृदयपुर गांव के लोग पिछले कई दिनों से बिजली को लेकर परेशान है। इसका प्रमुख कारण पोल व तार का जर्जर होना है जो आये दिन टूटते रहतें हैं।लोगों का कहना है कि करीब 36 वर्ष पहले साल 19 85 में दोनों गांवों का विद्युतीकरण किया गया। इसके बाद से इन्हें आज तक बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों की मांग पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कुछ दिनों पहले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तो लगवा दिया, लेकिन जर्जर तार सप्लाई को बाधित कर रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...