1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना से दो और बुजुर्गों की मौत, 46 पॉजीटिव

कोरोना से दो और बुजुर्गों की मौत, 46 पॉजीटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से दो और बुजुर्गों की मौत, 46 पॉजीटिव

जिले में कोरोना का संक्रमण दिनों- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार इस संक्रामक बीमारी से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इस प्रकार जिले में अबतक कोरोना से जान गंवाने वालों की तादात 52 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा कोरोना के 46 नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा चार हजार के पार हो गया है। हालांकि कोरोना के संक्रमण से ठीक होने की रफ्तार में भी बढोत्तरी और ऐक्टिव मामलों में खासी कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी कोरोना से जंग जीतकर 82 लोग स्वस्थ हुए। आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोरोना के संक्रमितों की तादात 4030 है, जिनमें से 3546 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। जिले में अब कोरोना के केवल 432 एक्टिव मामले हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर के परमंदापुर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध का विगत 21 अगस्त को कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसपर उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह दिन इलाज कराने के बाद 27 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की विगत 29 अगस्त को जिला अस्पताल में कोरोना जांच हुई। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे आजमगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पांच दिनों तक इलाज कराने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 और पॉजीटिव केसों की तादात 4030 हो गई है। कोरोना अपडेट:अब तक हुई कुल सैम्पलिंग: 69274 कुल पॉजिटिव रिपोर्ट: 4030 कुल निगेटिव रिपोर्ट: 64232 कुल प्रतिक्षारत सैम्पल: 1012 कुल एक्टिव: 432कुल स्वस्थ हुए: 3546 कुल मौत: 52

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...