1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में अस्पताल से आक्सीजन सिलेंडर लेकर भागा रोगी

बलिया में अस्पताल से आक्सीजन सिलेंडर लेकर भागा रोगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया में अस्पताल से आक्सीजन सिलेंडर लेकर भागा रोगी

बलिया :जिला अस्पताल में भर्ती एक रोगी कर्मचारियों के विरोध के बावजूद आक्सीजन सिलेंडर साथ लेकर चला गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है।

अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट रमेश प्रसाद गुप्त ने इस सम्बंध में सीएमएस को लिखित सूचना दी है। उनके अनुसार 13 सितम्बर को डॉ. अनुराग सिंह, फार्मासिस्ट पंकज उपाध्याय व राजेश कुमार, वार्ड व्याय संजय कुमार व स्वीपर राजू की ड्यूटी थी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी निवासी मरीज अंकित सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। अंकित के परिजन जबरदस्ती आक्सीजन का सिलेंडर वाराणसी साथ लेकर चले गये। इसकी सूचना मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दी गयी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी सिंह का कहना है कि फार्मासिस्ट की ओर से सूचना देने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...