1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो गोदामों व कई कोटेदारों के यहां छापेमारी

दो गोदामों व कई कोटेदारों के यहां छापेमारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो गोदामों व कई कोटेदारों के यहां छापेमारी

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी व सरकारी आनाज की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने गोदामों व कोटे की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई जगहों पर गड़बड़ी मिली, लिहाजा उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दिया।

बेलहरी ब्लॉक के गोदाम की जांच करने पहुंचे तहसीलदार को गोदाम बंद तथा मार्केटिंग इंस्पेक्टर गायब मिले। आशंका जतायी जा रही है कि गड़बड़ी होने के चलते गोदाम में जान-बुझकर ताला बंद कर दिया गया था। इसके बाद दुबहड़ ब्लॉक के टकरसन में स्थित गोदाम की जांच करने पहुंचे तहसीलदार को कई कमियां मिली।

उन्होंने दुबहड़ ब्लॉक में भी कोटे की दो दुकानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार के अनुसार एक दुकान बंद मिली, जबकि एक दुकान पर स्टाक व रिकार्ड में गड़बड़ी पायी गयी। कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कई दुकानों से वितरण में घटतौली आदि की शिकायत मिली है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...