1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लॉक पर माले का धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन

ब्लॉक पर माले का धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्लॉक पर माले का धरना, सीएम को भेजा ज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन भत्ता देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिले के समस्त ब्लॉकों पर अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा तथा भाकपा (माले) ने धरना दिया। बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इनके प्रमुख मांगों में मनरेगा मजदूरों को काम, सभी प्रवासी मजदूरों को प्रति माह 10 हजार लॉकडाऊन भत्ता देने, मनरेगा मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान करने, मनरेगा में 200 दिन काम और मजदूरी 500 रुपये करने, किसानों के हित में कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़ने, राशन की दुकानों से खद्यान्न के साथ ही तेल दाल तथा साबुन और मशाला का वितरण कराने, छोटे-छोटे कर्जों का माफ करने आदि नौ सूत्री है। बेलहरी ब्लॉक परिसर पर धरना में माले नेता लक्ष्मण यादव, शिवविलाश साह, राजकुमार राय, मो. युसुफ, मुन्ना प्रसाद, संतोषी तुरहा, देवान्ती देवी, आशा देवी, राजकुमारी आदि थी।

सिकंदरपुर हिसं के अनुसार भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने नवानगर ब्लॉक पर धरना दिया। इस मौके पर श्रीराम चौधरी, नियाज अहमद सोमारी राजभर जितेंद्र पासवान आदि थे।

मनियर हिसं के अनुसार भाकपा (माले) के बैनर तले ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर वशिष्ठ राजभर, रेखा पासवान, राधेश्याम चौहान, लीलावती, जनार्दन सिंह, श्रीभगवान चौहान, शंकर राजभर, सुभाष राजभर, दुर्गावती, भाग्यमनी, सुमन, बसंत सिंह, राजू राजभर आदि थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...