1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 93 मिले पॉजिटिव, सिर्फ सीताकुंड में 24

93 मिले पॉजिटिव, सिर्फ सीताकुंड में 24

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
93 मिले पॉजिटिव, सिर्फ सीताकुंड में 24

जनपद में कोरोना रोगियों के ग्राफ में बुधवार को एक बार फिर उछाल आ गया। पिछले कुछ दिनों से थमी रफ्तार ने फिर रफ्तार पकड़ लिया है। जिले में 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये, इनमें से 24 अकेले बेलहरी ब्लॉक के सीताकुंड गांव के निवासी हैं।

करीब पांच माह पहले शुरु हुआ संक्रमण शहर, कस्बों व गांव के लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। बीच-बीच में संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव होता रहा। कुछ दिनों से हर रोज रोगियों के मिलने का आंकड़ा 50 से नीचे था। इसको देखते हुए लोगों को लगने लगा कि रोग पर प्रभावी तरीके से रोकथाम लगने लगा है। हालांकि बुधवार को संख्या में दोगुना बढ़ोत्तरी हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 93 लोग पॉजिटिव पाये गये। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 4384 लोग संक्रमित मिले है जिनमें से 3779 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 552 रोगी एक्टिव है तथा अब तक 53 की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...