1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में कोरोना से 37 हुए स्वस्थ, 73 मिले नए पॉजिटिव

बलिया में कोरोना से 37 हुए स्वस्थ, 73 मिले नए पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया में कोरोना से 37 हुए स्वस्थ, 73 मिले नए पॉजिटिव

कोरोना का संक्रमण अब भी लोगों के बीच पांव पसार रहा है। इस बीमारी की जद में आ रहे अधिकांश लोग दवा-इलाज व सावधानी बरतने के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। मंगलवार को जनपद में 73 पॉजिटिव पाये गये, जबकि 37 लोग स्वस्थ हो गये। जनपद में रिकवरी रेट बढ़ रहा है तथा मृत्यु दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है।

कोरोना संक्रमण के बीच शहर-बाजार पूरी तरह से खुल चुके हैं। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद शहर से लगायत चट्टी-चौराहों पर चहल-पहल बढ़ने लगी है। इस बीमारी की जद में हर रोज दर्जनों लोग आ रहे है, लेकिन सुखद बात यह है कि वह निर्धारित समय तक एहतियात बरतने के बाद स्वस्थ हो जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अब तक जिले के 53 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब भी 490 रोगी एक्टिव है जिनमें से 37 का इलाज सीएचसी फेफना में हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जनपद का रिकवरी रेट 87.34 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.23 फीसदी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...