1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए डीएम बागपत का प्रस्तुतीकरण 11 सितंबर को

प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए डीएम बागपत का प्रस्तुतीकरण 11 सितंबर को

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए डीएम बागपत का प्रस्तुतीकरण 11 सितंबर को

लोक प्रशासन में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक वर्ष किसी न किसी कलक्टर को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए द्वितीय चरण में देशभर के 12 कलक्टरों का चयन हुआ है। इनमें यूपी के बागपत एवं मेरठ जिले के भी डीएम का भी नाम शामिल है।

खास बात यह है कि बागपत डीएम शकुंतला गौतम और मेरठ डीएम अनिल ढ़ीगरा आगामी 11 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। उधर इन दोनों डीएम का नाम प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए सूची में शामिल होने से इन जिलों का भी गौरव बढ़ा है।बता दें कि प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए पिछले दिनों देशभर के कई जिलों के कलक्टरों ने ऑनलाइन आवदेन किया था।

इनमें बागपत व मेरठ के डीएम भी शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने सोमवार को इसके लिए देशभर के 12 कलक्टरों के नामों की सूची जारी है। ये सभी सूची द्वितीय फेज में जारी किया गया है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 11 सितंबर की सांय 4.30 बजे प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए प्रस्तुतीकरण देना होगा। तत्पश्चात में इनमें से एक किसी को अवार्ड मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सूबे के 75 जिलों में से सिर्फ बागपत और मेरठ का नाम शामिल है। जबकि इस अवार्ड के लिए देशभर के 12 कलक्टर प्रस्तुतीकरण देंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि अवार्ड की श्रेणी में वही कलक्टर शामिल होते हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में जिले को एक विशेष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया हो। उल्लेखनीय है कि बागपत कृषि प्रधान जिलों में शुमार है। यहां के अधिकांश किसान गन्ने की खेती करते आ रहे थे लेकिन डीएम शकुंतला गौतम ने इन किसानों को जैविक खेती के साथ औषधीय खेती के लिए प्रेरित किया।

लिहाजा बागपत में जैविक खेती के अलावा लैमन ग्रास की खेती शुरू हो गई है। किसानों को बैंकों से ऋण मुहैया कराने के साथ साथ करीब 1.30 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा करीब 34 हजार स्वयं सहायता समूहों का सालाना टर्न ओवर 10 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके अलावा बागपत में स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण कौशल विकास योजना और जनभागीदारी का काम किया गया है।

31 अक्तूबर को मिलेगा पुरस्कार

11 सितंबर को प्रस्तुतीकरण के बाद अंतिम रूप से चयनित कलक्टर को लोक प्रशासन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए 31 अक्तूबर को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बताया जाता है कि यह पुरस्कार स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को गुजरात में स्टेचू ऑफ यूनिटी में प्रदान करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...