शनिवार को बागपत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला आयोक की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिले की महिलाओं की समस्या सुनीं। इस दौरान बडौत की एक महिला ने पति पर तीन शादी करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
एक महिला ने बेटे द्वारा दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। निवाड़ा गांव की एक महिला ने लापता दो बेटियों को बरामद करने की मांग की। महिला की शिकायत पर महिला आयोग की उपाध्यक्षा सुषमा सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारी से बातचीत कर समाधान कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा भी कई महिलाओं ने अपना-अपना दुखड़ा उन्हें सुनाया और कार्रवाई की मांग की।