1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महापंचायत नहीं आयी काम, कटौती से किसान परेशान

महापंचायत नहीं आयी काम, कटौती से किसान परेशान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महापंचायत नहीं आयी काम, कटौती से किसान परेशान

बिनावर बिजलीघर से पोषित तकरीबन 120 गांवों में बिजली व्यवस्था अभी भी चौपट है। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत भी काम नहीं आ सकी। अंधाधुंध कटौती के कारण समूचा इलाका कराह उठा है। विभागीय अधिकारी लाइनें जर्जर होने के कारण सप्लाई में खलल पड़ने की पुरानी बात दोहरा रहे हैं।

इलाके के गांव उसैता, टिटौली, सिकरोड़ी, रैपुरा, रसूलपुर, तकीपुर, मई रजऊ, अंबियापुर, सिंगरौरा व ददमई आदि में बिजली व्यवस्था चौपट होने के विरोध में दो दिन पहले किसानों ने महापंचायत कर अधिकारियों को चेताया था। उस वक्त तो जिम्मेदार जल्द प्रभारी कार्रवाई का दावा करते नजर आये लेकिन बाद में हालात जस के तस रहे।

किसान पूत्तूलाल, रमेश, ओमवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल आदि ने बताया कि फसलें चौपट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। बारिश हो नहीं रही, जबकि पर्याप्त बिजली भी नहीं मिल पा रही है। भाकियू के महासचिव सुरेश चंद्र गुप्ता ने चेतावनी दी है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो अब जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...