1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद पुलिस का छापा, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

गाजियाबाद पुलिस का छापा, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद पुलिस का छापा, चोरी का ट्रैक्टर बरामद

गैर प्रांतों से चोरी करने के बाद यहां लाकर ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का जल्द भंडाफोड़ हो सकता है। गाजियाबाद की पुलिस ने यहां छापामारी करके चोरी के ट्रैक्टर समेत कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस थाने में डेरा जमाये हुये है और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इलाके में दबिश दे रही है।

इलाके में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व उत्तराखंड आदि इलाकों से ट्रैक्टर चोरी करके यहां लाने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। ये शातिर अधिकांश गैर प्रांतों में ही रहते हैं, इसलिए स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पा रही थी। शुक्रवार रात गाजियाबाद की पुलिस पहुंची और दहगवां में छापामारी करके चोरी का ट्रैक्टर समेत कुछ संदिग्ध हिरासत में ले लिया। थाने में इनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस की मदद से गाजियाबाद की टीम वहां छापामारी कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...