बदायूं : बदायूँ फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित तालगांव ब कुलचौरा के बीच निकट गैस एजेंसी गोदाम के पास चलती मारुति वैन में लगी भीषण आग लग गई सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू मारुति वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए लेकिन मारुति वैन पूरी तरह से आग से जलकर राख हो गई|
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां ड्राइवर समेत कोई नहीं था। लोगों ने दमकल विभाग को हादसे की जानकारी दी तो कुछ देर बाद टीम भी मौके पर पहुंच गई। सिविल लाइंस पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हाइवे के दोनों ओर से आ रहे वाहनों को दूर रोक दिया गया।
टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। यहां तक की उसके अंदर रखे दस्तावेज आदि भी नहीं मिल सके हैं। जिनके आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा सके।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गाड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है। गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगी या सिलेंडर में लीकेज के कारण हादसा हुआ इस तथ्य पर जांच जारी है। हालांकि उसमें सिलेंडर तो लगा है लेकिन गाड़ी एलपीजी पास थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।