1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिकार्ड रूम में नकल के 500 आवेदन लटके, डीएम नाराज

रिकार्ड रूम में नकल के 500 आवेदन लटके, डीएम नाराज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिकार्ड रूम में नकल के 500 आवेदन लटके, डीएम नाराज

डीएम कुमार प्रशांत ने जिला राजस्व अधिकारी किशोर गुप्त के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। नकल के लिए आए लंबित 500 आवेदनों को देख कर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम को बताया कि नकल के लिए लगभग 100 आवेदन प्रतिदिन आते हैं, स्टाफ कम होने के कारण लंबित आवेदन बढ़ते जा रहे हैं। 27-28 आवेदनों का ही प्रतिदिन निस्तारण हो पा रहा है। जिसकी वजह से सभी को नकल नहीं मिल पा रही है।

डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि नकल उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए सप्ताह के सभी दिनों में रिकार्ड रूम खोलकर कार्य किया जाए। उन्होंने डीआरओ को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाने के लिए स्टाफ की व्यवस्था की जाए। सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखा जाए। अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच होती रहे।

नकल के लिए आए आवेदकों से मधुर व्यवहार रखें तथा उनके द्वारा मांगी गई नकल समय से उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बीडिंग का कार्य भी चलता रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां मरम्मत कराई जाए। उन्होंने खतौनी और चकबंदी के बस्ते भी खुलवाकर चेक किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...