1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना से उबरने के बाद फूलपुर कोतवाली इंस्पेक्टर की मौत

कोरोना से उबरने के बाद फूलपुर कोतवाली इंस्पेक्टर की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से उबरने के बाद फूलपुर कोतवाली इंस्पेक्टर की मौत

फूलपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर की कोरोना से उबरने के बाद भी मौत हो गई ।इस्पेक्टर शेर सिंह तोमर मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे ।लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही फूलपुर कोतवाली में मातम छा गया।

फूलपुर कोतवाली में 12 अगस्त से ही कोरोना संक्रमण फैला हुआ है ।12 अगस्त को कोतवाली के दो दरोगा और 10 आरक्षी संक्रमित पाए गए थे। फिर 28 अगस्त को ग्यारह और सिपाही संक्रमित हो गए । दो सितंबर को दो और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई थी । कोरोना संक्रमण के बीच कोतवाली के इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर 15 दिन पहले सर्दी जुकाम , बुखार से पीड़ित हो गये। इस पर उन्होंने फूलपुर कस्बे में निजी अस्पताल में इलाज कराया। सुधार न होने पर डाक्टरों ने तीन दिन बाद यहाँ से रेफर कर दिया, तो वे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। वहां जांच में पहले टाइफाइड बुखार की रिपोर्ट आई। इसके निमोनिया हो गया। सात दिन पहले जांच में रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई। तीन दिन बाद दूसरी जांच मे रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद भी इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार की भोर में दम तोड़ दिया।

फूलपुर पीएचसी अधीक्षक डॉ. रामाधीन सिंह यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर पहले पाजिटिव थे फिर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...