1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहर में मिला अज्ञात युवक का नग्न शव, हत्या की आशंका

नहर में मिला अज्ञात युवक का नग्न शव, हत्या की आशंका

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आजमगढ़ : क्षेत्र के खानपुर भगत पट्टी गांव के पास रविवार की सुबह शारदा सहायक खंड, 32 नहर की झाड़ी में 35 वर्षीय अज्ञात युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाताई। नहर की झाड़ी में शव पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगत पट्टी के पास से हो कर शारदा सहायक खंड 32 की नहर जाती है। गांव के लोग रविवार की सुबह टहलने के लिए नहर की ओर गए थे। नहर में पानी कम होने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का नग्न शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना लगते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलावा। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं हो सकी। शनिवार की शाम शव हराजगंज थाना क्षेत्र में देखा गया था। बिलरियागंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव तीन चार दिन का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...