कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन हजार कोरोना जांच प्रतिदिन कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव के प्रत्येक मरीज के घर को व होम आइसोलेशन में वाले घरों में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि अब टीम बनाकर होम आइसोलेशन के प्रत्येक घर को सैनिटाइज किया जाएगा।
सीएमएस दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय को निर्देश दिए कि दीनदयाल हॉस्पिटल में बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाए। जैसे कि इलाज के लिए जनपद अलीगढ़ का कोई भी मरीज बाहर के हॉस्पिटलों मैक्स, वेदांता एवं अन्य शहरों में ना जाएं। इसके साथ ही निर्देश दिए कि अगले दिन डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की सूचना शाम को ही बना ली जाए।