मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के अलीगढ़ दौरे की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब सीएम ने दौरे कि जगह वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। वीसी में कोरोना व विकास कार्यों की प्राथमिकता से समीक्षा होगी। विभागीय अधिकारी निर्द्रेश प्राप्त होने के बाद अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए। सीएम की वीसी में मुख्य रूप से कोरोना से निपटने, लॉकडाउन की समीक्षा, डिफेंस कॉरीडोर, स्टेट यूनीवर्सिटी व टीपी नगर की प्रगति रहने वाली है।