1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में कोरोना से 109वीं मौत, 87 नए संक्रमित मिले

आगरा में कोरोना से 109वीं मौत, 87 नए संक्रमित मिले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में कोरोना से 109वीं मौत, 87 नए संक्रमित मिले

शनिवार को आगरा में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अब मृतक संख्या 109 हो गई है। वहीं 87 नए संक्रमित केस मिले हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
आगरा में कोरोना के संक्रमित केस मिलने की रफ्तार रुक नहीं रही है। लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वा‌ले 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हो गई। 97 नए संक्रमित केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 3291 हो गई है। सक्रिय केसों की संख्या 598 है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अभी तक 2584 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 2649 सैंपल लिए गए। अभी तक जिले में 130530 सैंपल लिए जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...