1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैक्स के रौदने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मैक्स के रौदने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैक्स के रौदने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आगरा : थाना नसीरपुर के गांव ब्रह्माबाद के निकट मैक्स के रौदने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस किसान को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया।

संगम सिंह 38 पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ब्रह्माबाद शनिवार की रात अपने खेत मे फसलों की रखवाली कर रहा था। तभी उसके खेत मे गोवंश घुस आया। वह गोवंश को खेत से भगाते हुए बटेश्वर रोड पर ले आया।

इसी दौरान सामने से आती हुई मैक्स ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल किसान को अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सीय परीक्षण में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...