1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग (Fire In Chemical Factory) लग गई है. सिकंदरा इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है. कैमिकल फैक्ट्री होने के कारण लगातार धमाके हो रहे हैं जिससे आसमान तक सिर्फ धुंए का काला गुबार नजर आ रहा है. आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. तेज हवाओं के चलते आग की उंची उठती लपटें हाइवे से भी दिख रही हैं. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटा है लेकिन अभी तक आग बुझाने में उसे सफलता नहीं मिली है.

आग के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करवा लिया गया है.

बताया जा रहा है कि आग से फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...