1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसे अंदाज में दी दिवाली की बधाई : वायरल हो गया वीडियो

उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसे अंदाज में दी दिवाली की बधाई : वायरल हो गया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसे अंदाज में दी दिवाली की बधाई : वायरल हो गया वीडियो

बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने इस बार खूब धूमधाम से दिवाली मनाई है और अपने फैंस के साथ खूब जमकर मस्ती की है। उर्वशी ने भी दिवाली की रात खूब मस्ती की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है।

इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस पहनी हुई है और वो बला की खूबसूरत लग रही है। वो मस्ती में झूम रही है और पीछे आप देख सकते है की जमकर लोग आतिशबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है।

 

इस वीडियो में उर्वशी अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई भी दे रही है। अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनने का रिकॉर्ड भी उर्वशी के नाम ही है।

आपको बता दे कि वो फिल्मों में भले उतनी सफल नहीं हुई है लेकिन वो फैशन सिंबल है और मॉडलिंग की दुनिया में आज जाना पहचाना नाम है। उर्वशी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है और जमकर कमेंट भी कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...