रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: एक अच्छे स्पोर्ट्समैन की खूबी अपनी वास्तविकता के साथ जीना है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब यूपी का खली वाराणसी पंहुचा। दरअसल, WWE रेसलर रिंकू सिंह बुधवार की शाम को बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार पहुंचे जहां उन्होंने पूजा भी की। इतना ही नहीं, उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि विधान से षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया।
अपने बीच रिंकू सिंह के पहुंचने की खबर से फैंस तिलमिलाने लगे और उन्हें घेर लिया। रिंकू ने भी किसी को निराश नहीं किया और अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इसी दौरान रिंकू सिंह ने अपने फैंस को बतया, “मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। भारत हमारे हृदय में बसता है। देश का नाम विदेशों में करना फक्र की बात होती है।”
रिंकू सिंह राजपूत ने अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए बताया, “भगवान आशीर्वाद और शक्ति देते रहे, मैं भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचाता रहूंगा।”
आपको बता दें, अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह राजपूत की टीम इंडिश शेर ने बॉलीवुड वायस के खिलाड़ी जिन्दर महल, सुनील सिंह, समीर सिंह को हरा कर अपनी जीत हासिल की। इतना ही नहीं, रिंकू सिंह के जीवन पर आधारित ‘द मिलियन डॉलर आर्म’ फिल्म भी बनी थी।
रिंकू सिंह राजपूत वॉलीबाल की दुनिया का सबसे चर्चित नाम है। रिंकू 2008 से ही अमेरिका में हैं। उन्होंने अमेरिका के पैरट्स क्लब की तरफ से बेसबॉल के खिलाड़ी के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी।