UPLCS 2020: यूपी विधान परिषद में 73 पदों पर वैकेंसी, जानिये डिटेल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छा मौका है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रिव्यू अफसर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी और रिसर्च असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट upvidhanparishad.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 73 है।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर, 2020 है। यानी इस तारीख के बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है।
इन पदों पर भर्ती से संबंधित जरूरी जानकारी खबर में नीचे दी गई है। आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं। इस खबर में नीचे आधिकारिक वेबसाइट का भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
इसके साथ ही खबर में अधिसूचना का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया, जिसपर क्लिक करके अधिसूचना को पढ़ा जा सकता है।