1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राज्यमंत्री श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

UP जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राज्यमंत्री श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राज्यमंत्री श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण, राज्यमंत्री, श्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा0 सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री विजय कुमार कश्यप बहुत ही मेहनती एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किए है। श्री विजय कुमार कश्यप जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे, उनके निधन से स्तब्ध हॅू। राज्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम किया।

डा0 सिंह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना  की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...