यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम हुए जारी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE 2020) का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट यूपीएसईई ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
जो छात्र उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ये रिजल्ट एम. टेक (M.Tech), एम. फार्मा (M. Pharma), एम. आर्क (M. Arch), एमयूआरपी (MURP) और एम. डेस (M.Des) कोर्स में दाखिले के लिए जारी किया गया है।
इन कोर्स के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त, 2020 को किया गया था। इस खबर में रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी मदद भी ले सकते हैं।
खबर में नीचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जाएं।
अब यहां होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘M Pharm, M Arch, M Des Exam Result 2020’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और लॉगइन करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
आप चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।