1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: फिर से पकड़ा गया सट्टा किंग सोनू सरदार, जयपुर से हुई गिरफ्तारी

यूपी: फिर से पकड़ा गया सट्टा किंग सोनू सरदार, जयपुर से हुई गिरफ्तारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: फिर से पकड़ा गया सट्टा किंग सोनू सरदार, जयपुर से हुई गिरफ्तारी

आइपीएल शुरू होते ही सटोरियों की सहालक शुरू हो जाती है। वही इन दिनों कानपुर पुलिस सटोरियों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

इसी क्रम में कानपुर के एसपी साउथ दीपक भूकर व एसपी वेस्ट अनिल कुमार की टीम ने देश भर में सट्टा संचालन कर रहे शातिर सट्टेबाज सोनू सरदार को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आईपीएल में सट्टेबाजी का खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। जिसकी कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की सोनू सरदार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर देश भर में सट्टा खिलवाया जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने जयपुर से सट्टा किंग सोनू सरदार को गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी रंजीत सिंह को कानपुर के नौबस्ता बाईपास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्यवाही की जा रही है वही इनके पास से दो लैपटॉप और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है।

उन्होंने बताया की इसे आईपीएल सट्टा किंग के नाम से भी जाना जाता है। यह गैंग प्रतिदिन 533 आईडी पासवर्ड देते थे जिसमें एक आईडी की कीमत 14,400 कीमत रखी गई थी।

 

इसी के माध्यम से क्रिकेट एप वेबसाइट से आई डी पासवर्ड जनरेट करके लाखो का सट्टा देश भर में बुकी को आवंटित कर खिलाया जाता था। इनके पास से दस अकाउंट भी मिले है जिसमे लाखो का ट्रांजिक्शन होता था, जिसकी  जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...