1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सोना-चांदी लूट मामले में गिरफ्तार हुआ यूपी पुलिस कर्मी, नौ निलंबित, जानें पूरा मामला

सोना-चांदी लूट मामले में गिरफ्तार हुआ यूपी पुलिस कर्मी, नौ निलंबित, जानें पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोना-चांदी लूट मामले में गिरफ्तार हुआ यूपी पुलिस कर्मी, नौ निलंबित, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट: नंदनी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में योगी शासन होने के बावजूद भी लगातार लूट और चोरी के मामले सामने आ रहें है, जिसे लेकर योगी सरकार सख्त रवैया भी अपनाती है और जरूरी कदम भी उठाते हैं। इसके बावजूद भी योगी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। हालांकि अब जब योगी सरकार चुस्त-दुरूस्त नजर आ रहीं है। इसी बीच यूपी के महाराजगंज से एक ऐसी खबर सामने आ रही जिसने तमाम यूपी पुलिस पर सवालियां निशान खड़ा कर दिया है। बता दें कि इस मामले को लेकर तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि नौ को निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें, 20 जनवरी को गोरखपुर में महाराजगंज जिले के रहने वाले चांदी-सोने के व्यापारियों के पास से करीब 35 लाख के लूट का मामला सामने आया था जिसके बाद से ही पुलिस इस केस की सतह तक जाँच कर रही थी। जाँच कर रहे अधिकारियों को शुरु से ही इस पुलिसवालों के शामिल होने की शंका थी। इसके बाद जो बातें जांच में सामने आईं वो काफी हैरान करने वाला था।

दरअसल, महाराजगंज जिले के स्वर्ण व्यापारी दीपक वर्मा और रामू वर्मा बुधवार को गहनों की ख़रीददारी करने बस से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान दोनों के पास करीब 35 लाख रूपये थे जिसमें से 16 लाख रूपये का सोना और चाँदी भी शामिल था। लखनऊ जाने के वक्त ही गोरखपुर में वर्दी पहने दारोगा समेत दो सिपाहियों ने उन्‍हें चेकिंग के नाम पर पकड़ लिया। पकडे जाने के बाद तस्‍करी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पूछताछ करने के बहाने वहां से टेंपों में बैठाकर नौसढ़ ले गए। जहां पिटाई करने के बाद गहने व रुपये से भरा बैग छीन लिया।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये नकद, लगभग 12 लाख रुपये का सोना, 4 लाख रुपये की चांदी और वारदात को अंजाम देने वाली कार बरामद की है। पुलिस ने कहा कि गोरखपुर के पाडली गंज इलाके से तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों को दो अलग ज्वेलर के कर्मचारी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया की सीसीटीवी जांच में इस घटने को अंजाम देने वाले अपराधियों का पर्दाफाश किया जिसके बाद दारोगा, सिपाहियों समेत 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। बता दें कि यह घटना गुरुवार की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...