हाथरस कांड के पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे
हाथरस :चर्चित हाथरस कांड के पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरू कर दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हाथरस के पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा।
कोर्ट ने यूपी सरकार को ताकीद किया है कि परिवार की सुरक्षा तय करे और इस बारे में एक हलफनामा दे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सराकर ने सुप्रीम कोर्ट में परिवार को पूर्ण रूप से सुरक्षा देने का भरोसा दिया था।
अब बुधवार को यूपी सरकार ने परिवार के प्रत्येक सदस्य को सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए और अब घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के मुताबिक, यहां पर सीसीटीवी कैमरों को अलग-अलग जगह लगाया जा रहा है। इसके लिए परिवार की सहमति ले ली गई है।
उन्होंने बताया कि ये सारे कदम प्रदेश सरकार की ओर से ही लिए जा रहे हैं। साथ ही 24 घंटे परिवार के हर सदस्य के साथ अब दो बॉडीगार्ड रहेंगे।