रिपोर्ट: सत्यम दुबे
प्रयागराज: यूपी को योगी सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। आपको बता दें गुरुवार सुबह यूपी STF ने कुख्यात अपराधी मुख़्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग के दो शूटर को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया। STF ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। वही दूसरी ओर यूपी के बाहुबली और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिय़ा है। आपको बता दें कि धनंजय अजीत सिंह हत्याकांड में वांटेड हैं तभी से वह लगातार फरार चल रहे हैं।
बुधवार की रात बाहुबली सांसद के चार ठिकानो पर छापा मारा, लेकिन उनको काई सुराग नहीं लग पाया। पूर्व सांसद पर आरोप है कि वह छह जनवरी की रात में कठौता चौराहे पर हुए गैंगवार में मऊ मुहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में शामिल हैं। इतना ही नहीं पुलिस के पास उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट है। यह वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को धनंजय सिंह ने प्रयागराज के MLA/MP कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने धनंजय सिंह नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि धनंजय सिंह ने अपना सरेंडर वकील के भेष में काला कोट पहनकर किया।
आपको बता दें कि गिरफ्तारी का वारंट लेने के बाद पुलिस कई दिनो से शांत बैठी थी, लेकिन बुधवार की रात पुलिस ने अचानक बाहुबली की तलाश में उसके कुर्सी रोड स्थित आवास, शारदा व सरस्वती अपार्टमेंट में उसके फ्लैट और उसके बेहद करीबी साथी के मालवीय नगर स्थित आवास पर ताबड़तोड़ दबिश दी।
पुलिस को खबर मिली है कि बाहुबली सांसद धनंजय सिंह दिल्ली में एक वकील के संपर्क में हैं। जिसके बाद पुलिस की दो टीमें दिल्ली में भी दो जगहों पर दबिश दी। लेकिन धनंजय सिंह का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने धनंजय़ के आरोपी उस वक्त बनाया था, जब अजित सिंह के हत्या कांड में शामिल एक आरोपी गिरधारी ने धनंजय सिंह का नाम लिया था। आपको बता दें कि बाद में पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ में गिरधारी मारा गया है।
इतना ही नहीं धनंजय सिंह पर आरोप है कि अपने अपराध के बल पर उन्होने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। इसमें लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर छह फ्लैट, दो फार्म हाउस, गोमतीनगर में लैब, फर्जी दस्तावेजों से बनायी गई कई कम्पनियां, दिल्ली, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, फतेहगढ़, बाराबंकी में कई फ्लैट व मकान, पेट्रोल पम्प है।
इसके अलावा धनंजय के नाम से विभिन्न स्थानों में स्टैंड, झारखण्ड में फार्म हाउस, व ईट-भठ्ठे चलते हैं। इस संबंध में ईडी और आयकर को पत्र लिखा गया है। इसके बाद ईडी सक्रिय हो गई। डिटेल जुटाना शुरू कर दी है। बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लगातार शिकंजा कसता ही जा रहा है।