रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: अपराध के मामलों मे हाथरस एक अड्डे के रूप मे उभरकर सामने आ रहा है। पिछले साल हुए गैंगरेप के बाद हाथरस को देश मे सभी जान गए, लोगों ने इसकी काफी आलोचना की। कुछ नेताओं ने तो अपनी रोटी सेकने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि एक बार फिर हाथरस से छेड़खानी का मामला सामने आ रहा है। जिले के सासनी थाना क्षेत्र मे चार लोगों ने अपने खेतों में काम कर रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसने उसकी बेटी को परेशान करने के लिए एक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी (गौरव शर्मा) को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर समाजवादी पार्टी का नेता है। अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
2018 में, मृतक ने शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था और एक महीने बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आज (2 मार्च) को आरोपियों के खिलाफ यूपी सरकार हाथरस पर NSA लगाने का आदेश दिया है।
NSA क्या होता है: