यूपी : वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोरखपुर के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोरखपुर के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुल मिलाकर 175 परियोजनाओं के शिलान्यास का ये कार्य गोरखपुर के हर मोहल्ले हर गली तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान है। मैं गोरखपुर की जनता को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।
जनपद गोरखपुर के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास… https://t.co/qoVulWTlXM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2020
इससे पहले सीएम योगी ने कोविड-19 को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से एक नए काम को आगे बढ़ा रहे हैं, हम सब चार चरण की लॉकडाउन के बाद पांचवें चरण लॉकडाउन अभियान के साथ में जुड़े हैं।
हम सब जानते 15 अक्टूबर के बाद से सभी विभागों के साथ-साथ सभी गतिविधियां तीव्र गति से आगे बढ़ेंगी। इसमें सामान्य आचार विचार का बहुत बड़ा महत्व है।
सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट जारी कर लिखा कि आज जो गोरखपुर में 175 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है।
आज जो गोरखपुर में 175 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, इसके लिए मैं मंडलायुक्त, गोरखपुर से कहूंगा कि प्रत्येक योजना के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती करें और उनके मानक की गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 8, 2020
इसके लिए मैं मंडलायुक्त, गोरखपुर से कहूंगा कि प्रत्येक योजना के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती करें और उनके मानक की गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित किया जाए, मुख्यमंत्री श्री।