1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : नवरात्र और दशहरे के त्यौहार इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला

यूपी : नवरात्र और दशहरे के त्यौहार इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : नवरात्र और दशहरे के त्यौहार इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला

यूपी : नवरात्र और दशहरे के त्यौहार इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला

लखनऊ : नवरात्र और दशहरे के त्यौहार बस आने वाले ही हैं। पर इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला। मां दुर्गा की प्रतिमा घर में स्थापित की जाएगी।

दशहरे पर रामलीलाओं के मंचन की पम्परा तो नहीं टूटेगी पर उसके लिए कुछ शर्तों और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश अपने अफसरों को जारी किए हैं।

दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, कोरोना खतरे को देखते हुए राज्य में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी।

कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पांडालों में नहीं होगा। जनता अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं। दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की पम्परा नहीं टूटेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि, दुर्गा पूजा में होने वाले रामलीला का मंचन कुछ शर्तों और कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप होगा। रामलीला का मंचन किया जा सकेगा लेकिन शर्त रहेगी कि 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे।

रामलीला कमेटियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन सख्ती से करना होगा। सैनेटाइजेशन, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होगा।

कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोई मेला नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन भी सार्वजनिक नहीं होगा बल्कि लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन कर सकते हैं।

सीएम योगी ने कहाकि, शादी-ब्याह के आयोजनों में बैंड बाजा, रोड लाइट की अनुमति रहेगी लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए करीब 100 लोग शामिल हों, उचित सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शादी-ब्याह का आयोजन किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...