1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: कानपुर में पति ने अपनी पत्नी की ईंट पत्थर से कुचल कर की हत्या

यूपी: कानपुर में पति ने अपनी पत्नी की ईंट पत्थर से कुचल कर की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: कानपुर में पति ने अपनी पत्नी की ईंट पत्थर से कुचल कर की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि फतेपुर के जहानाबाद की रहने वाली महिला अपने पति को छोड़ कर दूसरे आदमी के साथ किराए पर जरौली में रह रही थी।

जहां महिला के पति ने घर पहुँचकर ईंट पत्थर से अपनी पत्नी को बुरी तरह से कुचल दिया और वहीं गंभीर रूप से घायल महिला घंटो तड़पती रही।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारा पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

 

मृतका की मासूम बेटी का कहना है कि ऑटो वाले अंकल आये थे, उन्होंने ईट से मारा। एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हत्यारे पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...