पीड़िता परिवार को धमकाना बंद करे यूपी सरकार – प्रियंका गाँधी,
हाथरस गैंगरेप और मौत मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है। हाथरस पीड़िता के परिवार को उनके ही घर में कैद कर दिया गया है।
पीड़िता के गांव में घेराबंदी की गई है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि प्रशासन उनको धमका रही है।
इसी बीच शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट होने वाली बात पर कहा है कि पीड़ित परिवार को धमकाना बंद कीजिए। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है.
यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है।
पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है – अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा।
ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं।
पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 3, 2020
उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।