1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार एक बार फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड पर मेहरबान, कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

यूपी सरकार एक बार फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड पर मेहरबान, कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी सरकार एक बार फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड पर मेहरबान, कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

यूपी सरकार एक बार फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड पर मेहरबान, कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

लखनऊ : यूपी सरकार एक बार फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड पर मेहरबान हुई है। सरकार ने 30 सितंबर को खत्म हुए वक्फ बोर्ड के कार्यकाल को एक बार फिर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जुफर अहमद फारूकी ही बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे।

बता दें कि सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए दोबारा छह महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है।

बोर्ड का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो चुका था जिसके बाद 30 सितंबर तक के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

अब एक बार फिर से सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

अब उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड जुफर अहमद फारुकी की अध्यक्षता में छह महीने और काम कर सकेगा।

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर अभी सरकार की ओर से विस्तार को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...